उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर व्यापारी नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने फजुल्लागंज मे धरना दिया

*पुरानिया का जाम,फैजुल्लागंज, खदरा में सड़क सीवर,नाली, जलभराव,पुरानिया से पक्का पुल जाने वाले बंधे वाली सड़क का चौड़ीकरण और रेलिंग का कार्य, पुरानिया तिराहे के पास आवासीय क्षेत्र में स्थित कूड़ा डंपिंग पॉइंट का वहां से हटाया जाना जैसे जनहित के कार्य प्राथमिकता पर कराएं जिला प्रशासन/प्रदेश सरकार अजय त्रिपाठी मुन्ना* सीतापुर रोड पुरानिया तिराहे के पास बंदे वाले रोड पर विकास के लिए आयोजित धरना प्रदर्शन/ ज्ञापन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव व्यापारी नेता 172 लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सीतापुर रोड पुरानिया तिराहा पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। जबकि बगल में ही क्षेत्रीय विधायक का कार्यालय है फैजुल्लागंज क्षेत्र में जलभराव, सड़क,नाली,सीवर की समस्या खदरा क्षेत्र में सड़क,नाली,सीवर की समस्या पुरानिया तिराह से पक्का पुल तक बंधे वाली सड़क का चौड़ीकरण और दोनों तरफ रेलिंग लगाने का कार्य आवासीय क्षेत्र में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के कार्यालय के बगल में कूड़ा डंपिंग पॉइंट को वहां से हटाने पुरानिया तिराहा से सीतापुर रोड पर दोनों तरफ होने वाले जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए आज बंधा वाली सड़क फैजुल्लागंज मोड़ पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन/ज्ञापन दिया गया।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए धरने के आयोजक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव 172 लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व्यापारी नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि पुरानिया तिराहे पर लगने वाला जाम का तत्काल निस्तारण कराया जाए। बंधे वाली की सड़क को चौड़ा कर दोनों तरफ रेलिंग लगाई जाए। फैजुल्लागंज,खदरा को जलभराव से मुक्ति दिलाया जाए। सड़क, नाली,सीवर की व्यवस्था की जाए आवासीय क्षेत्र से कूड़ा डंपिंग पॉइंट हटाया जाए सीतापुर रोड के जलभराव से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाया जाए। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि सभी जायज जन समस्याओं का निदान हर हाल में में होना चाहिए नहीं तो आगे आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।धरने को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश का उद्यमी,व्यापारी और किसान, नौजवान सभी बहुत परेशान हैं आने वाले समय में जनता वर्तमान सरकार को बदलने का कार्य करेगी।धरने को किसान यूनियन के नेता भाई कमलेश यादव किसान यूनियन के नेता भाई मनीष यादव ने कहा कि इस धरने के बाद अगर जनहित के कार्य अगर ना हुए तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आज के धरना और प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेश जयसवाल मोहम्मद ताज अजय अवस्थी बंटी मोहम्मद सुफियान बब्बू अंसारी विवेक मिश्रा विजय यादव संतोष वर्मा उमेश शुक्ला मोहम्मद शकील निजामी मोहम्मद ताज नबी अहमद व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान पप्पू भाई पप्पू यादव चंद्रभूषण ओझा सुमित शर्मा संतोष वर्मा उत्कर्ष तिवारी महेंद्र सिंह गौर सर्वेश चौहान शालिनी वेद जय श्री शुक्ला मोहिनी सिंह मोनी सिंह प्रशांत मिश्रा विशाल पांडे यश डॉ जितेंद्र सिंह डॉ संदीप मौर्य भदौरिया सहित बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और नेता उपस्थित थे।