समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पार्टी की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा का दूसरा चरण आज बस्ती से प्रारम्भ हुआ। बस्ती में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राम प्रसाद चौधरी और एम.एल.सी. श्री संतोष यादव सनी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गांधीजी और सरदार पटेल ने किसानों को एकजुट कर आजादी की लड़ाई लड़ी। देश को अंग्रेजों से आजाद कराया। भाजपा सरकार आज उन्हीं किसानों को अपमानित कर रही है। किसानों को बर्बाद कर रही है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ गयी है। श्री पटेल ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गरीबों-किसानों को बिजली की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्याय-अत्याचार बहुत बढ़ गया है। जनता 2022 के विधान सभा चुनाव में ऐसी जालिम सरकार को उखाड़ फेंकेगी। प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बननी तय है। स्वागत समारोह में बस्ती के सपा जिलाध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ समेत अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता