Skip to main content
समाजवादी रसोई के माध्यम से बांटा जा रहा है रोज लोगों में भोजन का वितरण विकास यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा
सामाजवादी रसोई भर रही लोगो का पेट
जनता के दुःख में सपा उनके साथ है : विकास यादव
लखनऊ। राजधानी में चल रही सामाजवादी रसोई लगातार गरीबों एवं जरूरतमंदों का पेट भर रही है। सामाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में चल रही रसोई के माध्यम से मेडीकल कोलेज, ट्रॉमा सेंटर आदि जगहों पर भोजन वितरण किया जा रहा है। विकास ने बताया कि सेवा में सपा के उदघोष के साथ जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। रोजाना लगभग 1000 लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार ये सेवा
चल रही है।
गौरतलब है कि हनुमान मंदिर में ये रसोई चलाई जा रही है, जहां भारी मात्रा में भोजन पकाया जाता है और विकास व उनकी टीम द्वारा बाटा जा रहा है। इस सेवा में इमरान खान, शुभम मिश्रा, शैलेंद्र वर्मा, जितेंद्र यादव अभिषेक यादव आदि लोग सहायता प्रदान कर रहें हैं।