Skip to main content
<no title>9 वे दिन भी जारी रहा कर्मचारी कल्याण निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल हड़ताल के कारण - मा0 मुख्यमंत्री के अपने विभाग में महा भ्रष्ट अघिकारी ED अशोक श्रीवास्तव के चलते कल्याण निगम के 700 कर्मचारियों का 3 वर्ष से वेतन नही मिला है जिसके कारण निगम के 15 से अधिक कर्मचारियों की मौत हो गयी एवं 50 से अधिक बेटियों की शादी टूट गई और 300 से अधिक बच्चों की शिक्षा छूट गयी है। कर्मचारियों ने ईडी अशोक श्रीवास्तव के ऊपर निगम में हुए 100 करोड़ के DFS नमक घोटाले और होने जा रहे 400 करोड़ के आयोडीन नमक घोटाले का भी आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने बताया कि करोड़ों रुपए के सफेद मिट्टी का तेल का टेंडर एक फर्जी कंपनी को अशोक श्रीवास्तव ने दिया जिस कंपनी के मालिक को अरुणाचल प्रदेश नागालैंड और त्रिपुरा में अरबों रुपए के बैंक फ्रॉड घोटाले में सीबीआई ने अप्रैल 2019 में लखनऊ से गिरफ्तार किया। कर्मचारियों ने इसके साथ विभाग में धान गेहूं खरीद मे अपने गुर्गो से करोड़ों रुपए कमीशन वसूली कराने का भी आरोप ईडी अशोक श्रीवास्तव के ऊपर लगाया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक 700 कर्मचारियों को वेतन तथा भ्रष्ट ED के खिलाफ सीबीआई जांच ना हो जाए तब तक उन लोगों की हड़ताल जारी रहेगी।

