Skip to main content
लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं लखनऊ: 21 फरवरी, 2020 *महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं*। *आज यहां जारी एक शुभकामना सन्देश में कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं*।