फानी तूफान से पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश, तबाही का मंजर


ओडिशा में भारी तबाही मचाने के बाद फानी तूफान से पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है। उडीसा में प्रवेश कर तबाही मचाने वाले शक्तिशाली चक्रवाती तूफान फानी के इसके कुछ घंटों बाद मध्यरात्रि में पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से वहां भारी बारिश होने लगी और तूफान में पेड़ उखड़ते चले गए। यह पिछले कई दशकों में भारतीय उपमहाद्वीप पर आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। फिलहाल किसी के मरने की खबर नहीं आई है।


मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के तट पर प्रवेश के दौरान अपेक्षाकृत कमजोर था जो बंगाल पहुंचते ही बहुत शक्तिशाली हो गया।


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक जनरल संजीव बंदोपाध्याय ने कहा कि चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के बालासोर से मध्यरात्रि लगभग 12.30 बजे बंगाल में प्रवेश हुआ। इसने 70-80 किलोमीटर से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की हवा से खड़गपुर क्षेत्र को पार किया। तूफान फिलहाल कोलकाता से 40 किलोमीटर पश्चिम में हुगली जिले के आरामबाग के करीब है । साथ ही 90 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं।


बंदोपाध्याय ने कहा कि इसके लगातार उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने और पूर्वी बर्दवान-हुगली सीमा पर पहुंचने और नादिया होते हुए शनिवार दोपहर तक बांग्लादेश जाने की संभावना है।


फानी ने दिखा, मंदरमणि, ताजपुर, संदेशखाली और कोंटाई नगरों और कस्बों को बुरी तरह प्रभावित किया वहीं खड़गपुर और बर्दवान जैसे शहरों में भी यह काफी प्रभावी रहा जहां पेड़ उखड़ते चले गए और लोहे के होर्डिग्स उखड़ गए।



इससे पहले पश्चिम बंगाल में करीब 22,000 लोगों को उनके घरों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हटाया गया है। इसमें से ज्यादा अपने संबंधियों के घर गए हैं। करीब 7,000 लोग आश्रयगृहों में शरण लिया है। हमने 56 बचाव आश्रयगृह खोलें हैं।अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पश्चिम मिदनापुर के जिलाधिकारी पी.मोहन गांधी ने उल्लेख किया कि वे हालात का आकलन कर रहे हैं और आंशिक नुकसान होने की सूचना है।


उन्होंने कहा कि तूफान रविवार शाम या दोपहर बाद तक कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और बांग्लादेश की तरफ बढ़ जाएगा, जिसके हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रतिघंटा होगी।



नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने सभी एयरलाइनों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुक्रवार अपरान्ह तीन बजे व शनिवार सुबह आठ बजे के बीच अपने उड़ान संचालन को रोकने के लिए संशोधित परामर्श जारी किया है।


 


राज्य सरकार व कोलकाता नगर निगम ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। मदद के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 साझा की गई है।